वियरेबल गैजेट्स बनाने वाली कंपनी बोट ने भारत में स्मार्ट रिंग पेश की है। यह साधारण सी दिखने वाली रिंग (अंगुठी) एडवांस फिटनेस फीचर्स से लैस है। रिंग फीमेल यूजर्स को मेन्स्ट्रअल साइकल का नोटिफिकेशन स्मार्टफोन पर भेजेगी। इसके अलावा रिंग से हार्ट रेट और बॉडी टेम्परेचर की जानकारी भी मिलेगी।
रिंग को सेरेमिक और मैटल से मिलाकर बनाया गया है। ये रिंग वॉटर रेसिसटेंस होगी, जिसे पहनकर आप स्वीमिंग भी कर सकेंगे। भारतीय मार्केट में इस रिंग का मुकाबला अल्ट्रा ह्यूमन रिंग एयर और सैमसंग की गैलेक्सी रिंग से होगा। बोट ने स्मार्ट रिंग की लॉन्च डेट के बारे में जानकारी नहीं दी है।
उम्मीद है अगस्त में इस रिंग को भारतीय मार्केट उतारा जा सकता है। कंपनी का कहना है कि प्राइस किफायती ही रखा जाएगा। बोट स्मार्ट रिंग अमेजॉन, फ्लिपकार्ट और बोट के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर सहित ई-कॉमर्स प्लेटफार्म्स पर अवेलेबल होगी। मेन्स्ट्रुअल ट्रैकर स्मार्ट रिंग की सबसे बड़ी खासियत मेन्स्ट्रुअल ट्रैकर है।