संसद में पिछले दो सप्ताह से सदन का नजारा कुछ और ही था। विपक्ष द्वारा उठाये गए महंगाई और जीएसटी के मुद्दों पर जहां सरकार बैकफुट पर थी, वहीं आज दोनों सदनों में सत्ताधारी दल का मिजाज पूरी तरह से बदला नज़र आया। भाजपा ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति के लिए विवादित शब्द का प्रयोग करने पर लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी को प्रभावी ढंग से घेर लिया। अधीर रंजन चौधरी के बयान को लेकर दोनों सदनों में जमकर बवाल हुआ। इस बयान को लेकर कांग्रेस पर भाजपा नेता स्मृति ईरानी आज एक अलग ही रूप में नजर आईं। सदन में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर सीधा हमला बोला।
स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर वार-
स्मृति ईरानी ने आज लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी के बयान पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी ने ईरानी की 18 वर्षीय बेटी पर गोवा में अवैध रूप से बार चलाने का आरोप लगा था। इसके बाद कांग्रेस और ईरानी के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी।
स्मृति ईरानी का रौद्र रूप-
पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी और स्मृति ईरानी के बीच जुबानी जंग चल रही है। सदन में स्मृति ईरानी ने आज एक महिला राष्ट्रपति के अपमान का मुद्दा उठाया। अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को देश की पहली आदिवासी महामहिम द्रौपदी मुर्मू को "राष्ट्रपति की जगह राष्ट्रपत्नी" बताया।
जब सोनिया गाँधी और स्मृति ईरानी में हुई नोकझोंक....
— AajTak (@aajtak) July 28, 2022
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- सोनिया गाँधी ने threatening तरीके से बात की #SoniaGandhi #SmritiIrani #BJP #Congress #ATVideo | Sayeed Ansari, @shubhankrmishra pic.twitter.com/Nkug3Jnv2v
इस बयान को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस नेता समेत पूरी पार्टी को ही घेर लिया। स्मृति ईरानी ने देश के राष्ट्रपति का अपमान करने के लिए सोनिया गांधी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बात को पचा नहीं पा रही है कि एक गरीब आदिवासी देश के सर्वोच्च पद पर पहुंच गई है। कांग्रेस को महिला विरोधी और आदिवासी विरोधी बताते हुए ईरानी ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी लगातार राष्ट्रपति का अपमान कर रही है।
स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना-
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही ईरानी ने बोलना शुरू किया। उन्होंने देश की सबसे पुरानी पार्टी को कुछ पुरानी और नई बातें याद दिलाकर घेर लिया। उन्होंने कहा, एक कांग्रेसी नेता हैं जिन्होंने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद बैठी महिला राष्ट्रपति का अपमान किया है। यह इस देश का गौरव है कि आजादी के 75 साल में पहली बार नरेंद्र मोदी ने एक गरीब आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया।
संसद भवन में सोनिया गाँधी और स्मृति ईरानी के बीच हुई नोकझोंक;
— AajTak (@aajtak) July 28, 2022
आजतक से बात करते हुए @gauravbh बोले- ये परिवारवाद का गुरूर है जिसको तोड़ेगी आम जनता:
कांग्रेस नेता गीता कोड़ा बोलीं- जिस तरह से सोनिया जी के साथ आज बर्ताव हुआ है, वो गलत है #Congress #BJP | @nehabatham03 pic.twitter.com/7M2KBtnzJJ
मुर्मू जैसे ही राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी, वे कांग्रेस पार्टी के नफरत का केंद्र बन गई। कांग्रेस नेताओं ने मुर्मू को कठपुतली और बुराई का प्रतीक कहा। कल सदन के एक कांग्रेस नेता ने देश के राष्ट्रपति को 'राष्ट्रपत्नी' कहकर उनका अपमान किया। आदिवासी महिलाओं के इस सम्मान को कांग्रेस पार्टी पचा नहीं पाई। कांग्रेस पार्टी को हजम नहीं हो रहा था कि एक गरीब परिवार की बेटी कैसे राष्ट्रपति बन गई।
सोनिया गांधी को भी घेरा-
ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता को एक पत्रकार ने उनकी इस हरकत पर रोका और कहा कि आप देश के राष्ट्रपति का अपमान कर रहे हैं। लेकिन फिर भी कांग्रेस नेता ने महामहिम का अपमान वापस नहीं लिया। उन्होंने आगे कहा, आदिवासी विरोधी कांग्रेस, महिला विरोधी कांग्रेस, गरीब विरोधी कांग्रेस, अब तो देश का भी अपमान कर रही हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक गरीब महिला का अपमान कैसे होने दिया। कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए। एक महिला जिसने पंचायत से लेकर संसद तक सम्मान के साथ देश की सेवा की, लेकिन कांग्रेस के पुरुष नेता सड़क पर उसका अपमान करते हैं। सोनिया गांधी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। सदन के ही नेता द्वारा देश के राष्ट्रपति का अपमान करना मूल्यहीन और संस्कृतिविहीन राजनीति का प्रतीक है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने अपने इस बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मुझसे सिर्फ़ चूक हुई है।