सोनाली फोगाट के पार्थिव शरीर को दिल्ली के रास्ते गोवा से हिसार लाया गया है, उनके शरीर को हिसार के सिविल अस्पताल में रखा गया है, इसके बाद उनके घर पर लाया जाएगा। सोनाली फोगाट की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सोनाली की मौत को लेकर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। सोनाली की मौत हार्ट अटैक से हुई है, या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है। मामले में हत्या की आशंका के चलते सुधीर सांगवान और सुखविंदर वासी की गिरफ्तारी भी हुई है। 

सोनाली फोगाट की मौत मामले में गोवा पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर को आरोपी बनाया है। सोनाली फोगाट की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बड़ा खुलासा हुआ, जिसके बाद शक की बिना पर मामले में ये गिरफ्तारियां हुई हैं।

बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सोनाली फोगाट के शरीर पर चोट के निशान थे। जो उनकी संदिग्ध मौत की ओर इशारा करता है। गौरतलब है कि सोनाली फोगाट के परिजन शुरू से ही इसे हत्या बता रहे हैं और मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर  रहे हैं।

43 साल की सोनाली फोगाट की मौत मंगलवार को हुई थी। सोनाली की मौत के तीसरे दिन परिजनों की सहमति के बाद गुरुवार को गोवा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हुआ। शुरुआत में दिल का दौरा उनकी मौत की वजह बताई गई थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। 

बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की हत्या मामले में गोवा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। परिवार की शिकायत पर सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ गोवा पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। सोनाली फोगाट की हत्या के दोनों आरोपी गोआ पुलिस की गिरफ्त में हैं।