प्यार दुनिया की वो खूबसूरत नेमत है, जिस किसी को भी हो जाए बस उसकी दुनिया ही बदल जाती है। हम प्यार तो कर लेते हैं, लेकिन इसकी राह इतनी आसान नहीं होती घरवाले, जात-बिरादरी, समाज सभी का सामना दो प्यार करने वालों को करना पड़ता है। लेकिन जो प्यार करते हैं, वो ये सब कहां मानते और समझते हैं। वे हर क़ीमत पर अपने प्यार को पा लेना चाहते हैं, चाहे इसके लिए किसी से भी क्यों न लड़ना पड़ जाए।

कुछ ऐसी ही कहानी है बरेली के रहने वाले सबा और अंकुर की। दोनों पिछले छह साल से रिलेशनशिप में थे। एक-दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों के घरवाले इस शादी के खिलाफ़ थे, फिर भी दोनों मने हार नहीं मानी और अपने प्यार को मंज़िल तक पहुंचाया।


सबा सोनी बन गई और शुक्रवार को उसने प्रेमी अंकुर के साथ सात फेरे लिए। सबा ने हिंदू धर्म अपना लिया और अब उन्हें सोनी देवल के नाम से जाना जाएगा है। तीन दिन पहले वह अंकुर को लेकर घर आई। शुक्रवार को सबा ने सोनी बनकर मदीनाथ के अगस्त मुनि आश्रम में अंकुर के साथ पवित्र स्नान किया। पं. के के शंखधर ने उनकी शादी की रस्में पूरी कीं।

सबा ने कहा कि वह हिंदू धर्म में विश्वास करती हैं। इसलिए उन्होंने धर्म अपनाने के लिए डीएम कार्यालय में आवेदन दिया है। वह 21 साल की है और निर्णय लेने में सक्षम है। इसके बाद वह बिना किसी दबाव के खुशी-खुशी अंकुर से शादी कर लेती है।