सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। यह जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दी है। सुरजेवाला ने यह भी कहा कि कांग्रेस पिछले कुछ दिनों से सिलसिलेवार बैठकें कर रही है। सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले इन बैठकों में शामिल कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यह खुलासा किया कि उनमें से कुछ संक्रमित थे।

सुरजेवाला के मुताबिक सोनिया गांधी को कल (बुधवार) शाम को हल्का बुखार आया था। जिसके बाद उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया।

सुरजेवाला ने कहा कि सोनिया गांधी ने अब खुद को आइसोलेट कर लिया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और वह जल्द ही ठीक हो जायेंगी। सुरजेवाला को उम्मीद है कि सोनिया आठ जून से पहले ठीक हो जायेंगी।

बता दें कि 8 जून को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया है। यह ED की नेशनल हेराल्ड से जुड़े एक मामले में जांच शुरू करने की तैयारी है। सुरजेवाला ने कहा कि दो-तीन दिनों में उनकी तबियत ठीक होने की उम्मीद है।