कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का निधन हो गया है। पाओला माइनो का शनिवार 27 अगस्त को इटली में उनके घर पर निधन हुआ और मंगलवार 31 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल सोनिया गांधी विदेश में हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्विट कर यह जानकारी दी है। जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पाओला माइनो को मंगलवार 31 अगस्त को अंतिम विदाई दी गई।

आपको बता दें कि 24 अगस्त को कांग्रेस पार्टी ने बयान जारी कर कहा था कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एक साथ विदेश जायेंगे। बयान में कहा गया था कि भारत लौटने से पहले सोनिया अपनी बीमार मां को भी देखने जाएंगी।