टीम इंडिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को महज 99 रनों पर समेट दिया। टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके। वहीं मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर और शाहबाज अहमद को दो-दो विकेट हासिल हुए।
अफ्रीकी के दिग्गज बल्लेबाज़ भारतीय टीम की गेंदबाजी के सामने असहाय साबित हुए और पूरी टीम 27.1 ओवर में 99 रन पर ऑलआउट हो गई। ये दक्षिण अफ्रीका का भारत के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले 1999 में भारत ने अफ्रीकी टीम को 117 रन पर ऑलआउट किया था।
मेहमान टीम के सात बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी पर न कर सके टीम के स्टार बल्लेबाज़ क्विंटन डिकॉक भी 10 गेंदों में सिर्फ 6 रन ही बना सके। टीम के लिए सर्वाधिक 34 रन हेनरिक क्लासेन ने बनाये।
भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने महज 25 गेंदों में 18 रन देकर चार विकेट लिए। शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान मिलर को वाशिंगटन सुंदर ने बोल्ड किया। इस मुकाबले से पहले सीरीज़ 1-1 से बराबर चल रही है।