स्पैम कॉल्स को डिटेक्ट करने के लिए कॉलर आईडी सर्विस प्रोवाइडर ट्रूकॉलर ने एक नया ऐप लॉन्च किया है। ये ऐप iOS यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है, जो साइज में छोटा और पहले से ज़्यादा फास्ट है। कंपनी का कहना है, कि इस ऐप में यूजर्स को पिछले वर्जन के मुकाबले 10 गुना तेजी से जानकारी मिलेगी। साथ ही इसमें नया इंटरफेस भी दिया गया है।
iOS डिवाइसेस के लिए ट्रूकॉलर का नया ऐप लॉन्च किया है। ट्रूकॉलर का इस्तेमाल कर दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग करते हैं। ये एक कॉलर आईडी और स्पैम डिटेक्शन सर्विस प्रोवाइडर ऐप है। नए ऐप में यूजर्स को इंटरफेस का अपग्रेडेड वर्जन मिलता है। कंपनी की मानें तो नया ऐप पुराने वर्जन के मुकाबले 10 गुना जल्दी स्पैम कॉल्स को डिटेक्ट कर लेगा।
लेटेस्ट वर्जन में कंज्यूमर्स को स्पैम, स्कैम और बिजनेस कॉल का आइडेंटिफिकेशन तेजी से मिलेगा। ये ऐप iOS के लिए लॉन्च हुआ है नया ऐप साइज पुराने ऐप से छोटा है और ये तेजी से काम करेगा। यहां तक की कंज्यूमर्स के पुराने iPhone पर भी ऐप तेज स्पीड से काम करेगा।
कंपनी ने कुछ नए फीचर्स को भी इस नए ऐप में हाइलाइट किया है, जो जल्द ही ऐप पर आने वाले हैं। iPhone यूजर्स ऐप के लेटेस्ट वर्जन को ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। कंपनी का कहना है, कि नया ऐप 'बेहतर' वर्जन है।
अपकमिंग अपडेट में स्पेम कॉल्स ऑटोमेटिक ब्लॉक हो जाएंगी। हालांकि, ये फीचर टॉप स्पैमर्स पर काम करेगा। यानी जिन नंबर्स पर सबसे ज्यादा स्पैम रिपोर्ट्स हुई होंगी, कंपनी उन्हें खुद-ब-खुद ब्लॉक कर देगी।