दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार, पुशबैक के दौरान स्पाइसजेट का एक विमान बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे पूरा पोल झुक गया। लेकिन गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
Today, SpiceJet flight SG 160 was scheduled to operate between Delhi & Jammu. During push back, the right-wing trailing edge came in close contact with a pole, causing damage to aileron. A replacement aircraft has been arranged to operate the flight: SpiceJet Spokesperson. pic.twitter.com/oZ7rPQYhoB
— ANI (@ANI) March 28, 2022
विमान खंभे से टकराया :
हादसा उस वक्त हुआ जब स्पाइसजेट के एक विमान को टर्मिनल से रनवे पर ले जाया जा रहा था। विमान खंबे से इतनी जोर से टकराया कि उसमें सवार यात्री घबरा गए लेकिन गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना के बाद सभी यात्रियों को दूसरे विमान में ले जाया गया।
यात्रियों को दूसरे विमान में ले जाया गया :
स्पाइसजेट प्रवक्ता ने बताया कि, आज स्पाइसजेट की उड़ान एसजी 160 दिल्ली और जम्मू के बीच संचालित होने वाली थी। लेकिन पुश बैक के दौरान, विमान का किनारा एक पोल के निकट संपर्क में आ गया, जिससे एलेरॉन को नुकसान हुआ। उड़ान को संचालित करने के लिए एक दूसरें विमान की व्यवस्था की गई है। साथ ही इस हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।