भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 'लुसाने डायमंड लीग' में 87.66 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीत लिया। ये नीरज चोपड़ा के करियर का अपने जीवन का 8वां अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मैडल है।

डायमंड लीग श्रृंखला के लुसान चरण में नीरज ने 87.66 मीटर थ्रो के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, जर्मनी के जूलियन वीबर 87.03 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर 86.13 मीटर थ्रो के साथ चेक गणराज्य के याकूब वादलेज्चे रहे।

नीरज को इस प्रदर्शन के लिए देश भर से बधाई मिल रही है

भारतीय जेवलिन स्टार नीरज का इस साल में यह दूसरा गोल्ड है। वे दोहा डायमंड लीग में भी गोल्ड मेडलिस्ट रहे थे। वहीं, नीरज का यह 8वां इंटरनेशनल गोल्ड है। इससे पहले उन्होंने एशियन गेम्स, साउथ एशियन गेम्स, ओलिंपिक गेम्स और डायमंड लीग जैसे टूर्नामेंट में सोना जीता था।