पिछली चैंपियन गुजरात टाइटंस ने इस सीजन का पहला मैच घर में जीता तो कहा गया कि अभी 'अवे' (घर से बाहर) मैच में उसकी परीक्षा बाकी है। टाइटंस को आसान जीत दिलाने में साई सुदर्शन (62* रन, 48 गेंद, 4 फोर, 2 सिक्स) और डेविड मिलर (31* रन, 16 गेंद, फोर, 2 सिक्स) का अहमद योगदान रहा। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 29 गेंदों पर 56 * रन जोड़े।
मैच जीतने के बाद हार्दिक पंड्या ने कहा- हमने पावरप्ले में 15-20 रन ज्यादा दिए। गेंदबाजों ने जिस तरह से वापसी की वह लाजवाब था । मैं कुछ और सोचने के बजाय अपने फैसले का समर्थन करना पसंद करता हूं।
हम लड़कों को वहां आनंद लेने के लिए कहते हैं। यह आपको सही निर्णय लेने में मदद करता है। वह (साई सुदर्शन) शानदार बल्लेबाजी कर रहा है । सपोर्ट स्टाफ को भी श्रेय और उन्हें भी। 15 दिनों में उसने जितनी बल्लेबाजी की है, उसका जो परिणाम आप देख रहे हैं, वह सब उसकी कड़ी मेहनत है।