पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन शानदार शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही बाबर ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग के एक रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
बाबर ने अपनी शतकीय पारी से एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा पचास से ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह बाबर का इस कैलेंडर ईयर में 25 वां फिफ्टी प्लस स्कोर है।
इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम था। रिकी पोंटिंग ने 2005 में 24 बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए थे।
इस पारी के साथ ही बाबर ने आलोचकों को भी जवाब दिया। लगातार अपने घर में चार टेस्ट हारने के बाद पाकिस्तान के कप्तान आलोचनाओं का शिकार हो रहे थे। बाबर ने 116 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।