विश्व कप में आज अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला होगा। अफगानिस्तान के खिलाड़ी अगर पिछले मैच में मिली निराशा को किनारे रखकर उतरेंगे तो वे द. अफ्रीका को सेमीफाइनल से पहले झटका दे सकते हैं। अफगान टीम अपने जाएंट किलिंग सिलसिले में पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड को हरा चुकी है। इसका शिकार ऑस्ट्रेलिया भी होने वाली थी, लेकिन सीखने के दौर से गुजर रही टीम खराब फील्डिंग के कारण 5 बार की वर्ल्ड चैम्पियन को हरा नहीं पाई।
अफगानिस्तान अंक गणित के भरोसे अफ्रीका को इस मैच में हराकर अभी भी सेमीफाइनल में जगह बना सकती है, लेकिन उनके लिए ऐसा कर पाना बहुत मुश्किल है। अफगानिस्तान का नेट रन रेट टूर्नामेंट में बेहद खराब है।
दूसरी ओर, अफ्रीका सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना स्थान बुक कर चुकी है, लेकिन वो अगले दौर में एक बड़ी जीत के साथ पहुंचना चाहेगी। इससे भारत के खिलाफ वो अपने टूटे आत्मविश्वास को वापस जोड़ने का प्रयास करेंगे। कुल मिलाकर अहमदाबाद एक और ब्लॉकबस्टर के लिए तैयार है। अफ्रीका आक्रामक अंदाज के साथ टूर्नामेंट के पहले दौर को खत्म करना चाहेगा।
संभावित प्लेइंग-11
साउथ अफ्रीका
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
अफगानिस्तान
रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक