भारतीय टीम के पूर्व तेज अजीत अगरकर टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर बन सकते हैं। उन्होंने नेशनल सिलेक्शन कमिटी मेंबर बनने के लिए वेस्ट जोन से अप्लाई किया है। आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने भी उन्हें असिस्टेंट कोच के पद से रिलीज कर दिया। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के मेंबर्स ने भी कन्फर्म किया कि अगरकर ने सिलेक्शन कमिटी मेंबर बनने के लिए अप्लाई किया है।
दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पोस्ट की। इसके माध्यम से टीम ने अजीत अगरकर और शेन वॉटसन को 2 साल तक असिस्टेंट कोच रहने के लिए धन्यवाद दिया। टीम ने इनका पद रिन्यू नहीं किया। अगरकर के सिलेक्ट होने पर वेस्ट जोन से 2 उम्मीदवार हो जाएंगे।
फिलहाल सलील अंकोला भी वेस्ट जोन से ही नेशनल सिलेक्शन कमिटी का हिस्सा हैं। उनके अलावा ईस्ट जोन से शिव सुंदर दास, साउथ से एस शरथ और सेंट्रल जोन से सुब्रोतो बनर्जी कमिटी का मेंबर्स हैं। चेतन शर्मा के बाद शिवसुंदरदास को इंटरिम सिलेक्टर बनाया, उनकी लीडरशिप में ही कमिटी ने वेस्टइंडीज दौरे की टीम भी चुनी। 60 साल की उम्र सीमा हटाई गई। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खत्म होने के बाद सिलेक्टर पद के लिए एप्लीकेशन मांगे।
अजीत चीफ सिलेक्टर पद के सबसे बड़े दावेदार होंगे
45 साल के अगरकर कमिटी मेंबर बने तो वह चीफ सिलेक्टर बनने के प्रमुख दावेदार होंगे। उन्होंने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में 221 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। चीफ सिलेक्टर की पोस्ट चेतन शर्मा के इस्तीफे के बाद से खाली है। शर्मा ने इसी साल फरवरी ने मीडिया चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में फंसने के बाद पद छोड़ा था।
नॉर्थ जोन का पद खाली था, अगरकर वेस्ट जोन से
चेतन शर्मा नॉर्थ जोन से थे, ऐसे में नया सिलेक्टर भी इसी जोन से होना था। लेकिन टीम इंडिया के सिलेक्शन कमिटी मेंबर्स पद के लिए नियमों को मानने के लिए बाध्य नहीं है। एक अधिकारी ने भी बताया कि कमिटी मेंबर्स के पांचों सिलेक्टर्स एक ही जोन से भी हो सकते हैं।