लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप जीत लिया है। 1986 के बाद अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप जीता था। जिसके बाद अर्जेंटीना की हर गली हर चौराहै पर जश्न कता मा हौल दिखा। अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में सेलिब्रेशन की तस्वीरें हैरान कर देने वाली हैं। सड़कों पर भीड़ है, मानो लोगों की बाढ़ आ गई हो।
अर्जेंटीना के फीफा वर्ल्ड कप 2022 जीतने के बाद जश्न मनाया जा रहा है। लियोनेल मेसी ने अपने आखिरी विश्व कप में अपना सपना पूरा किया और दुनिया भर में उनके लाखों प्रशंसक अभी भी जश्न मना रहे हैं।
ब्यूनस आयर्स में फ्रांस के खिलाफ फाइनल में जीत के बाद लाखों लोग सड़कों पर उतर आए। यहां ब्यूनस आयर्स में, दस लाख से अधिक लोग अर्जेंटीना के झंडे, लियोनेल मेसी के पोस्टर वाले बीयर गिलास लिए सड़कों पर खड़े थे।
ब्यूनस आयर्स के सेंटर में एक स्तंभ पर लियोनेल मेस्सी की तस्वीर थी और लोग जश्न से अभिभूत थे। यहां शानदार डांस, खुशी का माहौल देखने को मिला। ब्यूनस आयर्स में ओबिलिस्क से सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरें में जश्न का शानदार नजारा देखने को मिला।
आपको बता दें कि 18 दिसंबर को खेले गए फाइनल मैच में अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराया था। दोनों टीमों के बीच मैच 3-3 से बराबरी पर छूटा, जिसका फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। कप्तान लियोनेल मेसी ने फाइनल में अर्जेंटीना के लिए 2 गोल किए, जबकि किलियन एम्बाप्पे ने फ्रांस के लिए हैट्रिक बनाई। एम्बाप्पे फीफा विश्व कप फाइनल में हैट्रिक बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने।