सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने रविवार को अपने IPL करियर का आगाज किया। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए अर्जुन ने अपने पहले मुकाबले में दो ओवर फेंके और 17 रन दिए।
अर्जुन के डेब्यू पर जहां सचिन ने दिल छू लेने वाला नोट लिखा, वहीं अर्जुन की बहन सारा ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट किया। सचिन ने लिखा कि-अर्जुन, आज आपने एक क्रिकेटर के रूप में अपनी यात्रा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आपके पिता के रूप में, जो आपसे प्यार करता है और खेल के प्रति जुनूनी है, मुझे पता है कि आप खेल को वह सम्मान देना जारी रखेंगे जिसका वह हकदार है और खेल आपको वापस प्यार करेगा। आपने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है और मुझे यकीन है कि आप ऐसा करना जारी रखेंगे। यह एक खूबसूरत यात्रा की शुरुआत है। शुभकामनाएं! https://twitter.com/sachin_rt/status/1647633498520559617?s=20
वहीं अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है, "आज सबसे खुश बहन।"
सचिन और अर्जुन आईपीएल में हिस्सा लेने वाले पहले पिता-पुत्र की जोड़ी बन गए हैं। जब लीग पहली बार शुरू हुई तो सचिन ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी की और खेल से संन्यास लेने के बाद से MI कोचिंग टीम का एक अभिन्न हिस्सा रहे हैं। मास्टर ब्लास्टर ने 2008 से 2013 तक आईपीएल के 6 सीजन खेले हैं।
.png)
रविवार को, 23 वर्षीय गेंदबाजी ऑलराउंडर अर्जुन के आईपीएल में पदार्पण के दौरान सचिन गर्व से MI डगआउट में थे। MI ने अर्जुन को फरवरी 2022 में प्लेयर ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा था।