मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार डेब्यू किया। गोवा के लिए खेलते हुए अर्जुन ने अपने पिता सचिन तेंदुलकर के नक्शेकदम पर चलते हुए रणजी ट्रॉफी के पहले ही मैच में शतक जड़ दिया।
राजस्थान के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर जब मैदान में उतरे तो गोवा की टीम 201 रन पर 5 विकेट गँवा चुकी थी। इसके बाद अर्जुन ने तेंदुलकर ने दूसरे दिन 12 चौके और 2 छक्के की मदद से 178 गेंद पर शतक पूरा किया। उनके अलावा गोवा के लिए सुयश प्रभुदेसाई ने भी शतक जड़ा है।
दोनों को बीच 200 से ज्यादा की साझेदारी हो गई और गोवा 400 रनों का स्कोर पर कर चुकी है। खबर लिखे जाने तक अर्जुन 112 रनों पर नाबाद थे वहीं प्रभुदेसाई 172 रनों पर नाबाद थे। सचिन ने इस साल ही गोवा की टीम में शामिल हुए हैं।
इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने साल 1988 में दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने गुजरात के खिलाफ मुंबई के लिए अपने रणजी ट्रॉफी डेब्यू मैच में 15 साल की उम्र में शतक बनाया था। अब 34 साल बाद उनके बेटे ने भी वही कारनामे को दोहराया है।
अर्जुन तेंदुलकर ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में मुंबई के लिए दो मैच खेले थे, जिसके बाद उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था। वह पिछले दो साल से रोहित शर्मा की अगुआई वाली फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला है। वहीं इस साल की शुरुआत में पर्याप्त मौका न मिलने पर अर्जुन तेंदुलकर मुंबई क्रिकेट से नाता तोड़ कर गोवा की टीम में पहुँच गए थे।