सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने हाल ही में IPL में डेब्यू किया है। हरफनमौला खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर मंगलवार को अपना दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला। अर्जुन तेंदुलकर ने इस मैच के दौरान IPL में अपना पहला विकेट भी लिया, उन्होंने मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार को आउट किया।
मज़े की बात ये है, कि मैच के दौरान अर्जुन का एक रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अर्जुन ने कैमरामैन को अभद्र शब्द कहे। सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच के दौरान ये वाक्या हुआ।
दरअसल, वायरल वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि अर्जुन बार बार खुद पर फोकस किये जा रहे कैमरे से नाराज हो गए। इस बीच कैमरामैन अर्जुन और सचिन को एक ही फ्रेम में कई बार दिखाता है। https://twitter.com/ImTT01/status/1648330934503211008?s=20
फिर हुआ कुछ यूं कि मैच के दौरान कैमरामेन बार-बार अर्जुन की ओर फोकस कर रहा था। जब अर्जुन डगआउट में बैठे थे तब भी कैमरा उन्हीं पर फोकस कर रहा था। ये बात अर्जुन को कुछ खास रास न आई, बस फिर क्या नाखुश अर्जुन ने अपना आपा खो दिया और वे कुछ बुदबुदाते हुए वे कैमरामेन को अपशब्द कहते नज़र आए।
हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान वह तिलक वर्मा के बगल में बैठे थे। वे तिलक से कुछ कहते नजर आए। उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अर्जुन ने कैमरामैन को अभद्र शब्द कहे ।
गौरतलब है कि अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल में अपना डेब्यू मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए किया था। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2 ओवर में 17 रन दिए थे। इसके बाद अर्जुन ने हैदराबाद के खिलाफ एक और मैच खेला। इसमें उन्होंने अपने आईपीएल करियर का पहला विकेट लिया था। अर्जुन ने 2.5 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट लिया। अर्जुन ने इस मैच के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर कुमार को आउट किया। भुवी सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे।