द ऐशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेला गया। बेन स्टोक्स की 155 रनों की पारी के बावजूद इंग्लैंड हार गई। 5 टेस्ट मैचों की ऐशेज सीरीज में अब इंग्लैंड की टीम 2-0 से पीछे हो गई है। यह टेस्ट मैच स्टोक्स की पारी के साथ 4 विवादों के लिए भी जाना जाएगा।
मिशेल स्टार्क का विवादित कैच और जॉनी बेयरस्टो का रनआउट सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। इसके अलावा क्रिकेट के नियम-कानून बनाने वाली संस्था मेरिलबोन क्रिकेट क्लब के मेंबर की उस्मान ख्वाजा पर टिप्पणी विवादों में रही। टेस्ट के दौरान प्रदर्शनकारी भी मैदान में घुसे, जिन्हें इंग्लिश खिलाड़ियों ने कंधे पर टांगकर बाहर निकाला।
पहले सेशन के बाद जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रही थी, तभी एक मेंबर ने कमेंट किया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा ने पलटवार किया। इसके बाद बहस शुरू हो गई। बहस के बाद सुरक्षाकर्मियों ने बीच बचाव किया। 5वें दिन पहले सत्र के बाद सभी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम की ओर लौट रहे थे। तभी ख्वाजा लॉईस स्टेडियम में बने लॉन्ग रूम में ष्टष्ट के सदस्यों से भिड़ गए।
बहस बढ़ने पर सुरक्षाकर्मी ने ख्वाजा और मेंबर्स को अलग किया। एक सोशल पोस्ट के जरिए ऑस्ट्रेलियाई टीम से माफी मांगी। पोस्ट में लिखा, वर्ल्ड क्रिकेट में लॉन्ग रूम यूनीक है और वहां से पवेलियन तक जाना खिलाड़ियों का अधिकार है। सुबह के खेल के बाद सभी के इमोशंस हाई थे, आवेश में आकर हमारे कुछ सदस्यों ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से बहस की। हम ऑस्ट्रेलियाई टीम से इस व्यवहार के लिए माफी मांगते हैं।