इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल मैदान में ऐशेज सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट खेला गया। मुकाबले में इंग्लैंड ने टेस्ट 49 रन से जीत कर सीरीज 2-2 से बराबर की। चौथा टेस्ट बारिश के कारण ड्रॉ हो गया था। ऑस्ट्रेलिया ने इस साल सीरीज पर कब्जा जमा लिया। ऐशेज की ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया के पास ही रहेगी क्योंकि टीम ने पिछली ऐशेज सीरीज जीती थी। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 395 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 384 रन का टारगेट दिया था। ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत तो ठीक की लेकिन आखिरी में 334 रन बना कर टीम ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड के पेसर क्रिस वोक्स और स्पिनर मोईन अली ने 7 विकेट झटके थे।