आईसीसी की नई टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाजों को जहाँ निराशा हासिल हुई वहीं ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाज रैंकिंग में टॉप 3 पर काबिज हो गए हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय स्पिनर आर अश्विन का टेस्ट में जलवा कायम है और वे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर हैं।

WTC के फाइनल में मिली हार के बाद रोहित शर्मा 12वें और विराट कोहली 13वें रैंक पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाज रैंकिंग में टॉप 3 पर काबिज हो गए हैं। मार्नस लाबुशेन पहले स्थान पर है। स्टीन स्मिथ दूसरे और ट्रेविस हेड तीसरे पायदान पर हैं। 

भारतीय स्पिनर आर अश्विन टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं। उनके साथ जडेजा नौवें रैंक पर हैं। जसप्रीत बुमराह दो स्थान के नुकसान से 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जसप्रीत बुमराह WTC के फाइनल मुकाबले में नहीं खेले थे।

बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को दमदार वापसी का ईनाम मिला है वे अब आईसीसी के नवीनतम रैंकिंग में बल्लेबाजों की लिस्ट में 37वें रैंक पर पहुंच गए। शार्दुल ठाकुर आलराउंडरों में तीन स्थान की छलांग लगाकर 31वें स्थान पर पहुंच गए। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 10वें पायदान के साथ भारतीय बल्लेबाजों के बीच शीर्ष पर हैं।