ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन का फायदा टीम इंडिया के खिलाड़ियों को अच्छा टेस्ट रैकिंग में मिला है। ताजा रैंकिंग के मुताबिक़ रविचंद्रन अश्विन नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। विराट कोहली को भी आखिरी टेस्ट में 186 रन की पारी से 7 स्थान का फायदा हुआ, लेकिन वह अभी भी टॉप-10 से बाहर ही हैं।
अब तक रविचंद्रन अश्विन की बात करें तो वह गेंदबाजी रैंकिंग में जेम्स एंडरसन के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में वह प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे और इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज को पीछे छोड़ नंबर-1 पर पहुंच गए। उन्होंने 4 मैच में 17.28 के औसत से 25 विकेट चटकाए। अब उनके 869 रेटिंग अंक हो गए हैं। एंडरसन के 859 रेटिंग अंक हैं।
.jpg)
विराट कोहली ने अहमदाबाद में खेले गए चौथे टेस्ट में 1205 दिन बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक जमाया। उन्होंने 186 रन की बेहतरीन पारी खेली। इससे उन्हें 7 स्थान का फायदा हुआ और वह 13वें नंबर पर पहुंच गए। टॉप-10 में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 10वें और ऋषभ पंत 9वें नंबर पर हैं। मार्नस लाबुशेन खराब प्रदर्शन के बाद भी शीर्ष पर बरकरार हैं।

सीरीज़ के 4 मैच में 264 रन बनाने से ऑलराउंडर रैंकिंग में भी फायदा हुआ। वह एक स्थान ऊपर चौथे नंबर पर पहुंच गए। रविंद्र जडेजा शीर्ष पर हैं और अश्विन दूसरे नंबर पर हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो स्थान के सुधार के साथ 7वें स्थान पर पहुंच गए।