आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक सबसे ज्यादा दुर्गति अगर किसी टीम की हुई है तो वह 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने पहले दो खेल हार चुकी है और पहली जीत की तलाश में है। सोमवार को ऑस्ट्रेलिया विश्व कप के 14वें मुकाबले में श्रीलंका के से भिड़ेगी। अभी ऑस्ट्रेलिया अंक तालिका में 9वें स्थान पर है और उसका नेट रन रेट भी 1.846 है। वहीं श्रीलंका 1.161 नेट रन रेट के साथ सातवें स्थान पर है।
श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलावों के साथ देखने को मिल सकते है। अभी तक कंगारू टीम विश्व कप में अपने चिर परिचित अंदाज में नहीं दिखी है। खराब बल्लेबाजी और खराब गेंदबाजी के साथ-साथ इस टीम की फील्डिंग भी निराशाजनक रही है। पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने कुल 6 कैच छोड़े थे।
माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन के अंदर बल्लेबाजी क्रम में बदलाव हो सकता है, क्योंकि पैट कमिंस पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि वह गेंदबाजी रोटेट नहीं करने वाले है। ऑस्ट्रेलिया अभी तक पैट कमिंस, हेजलवुड और मिचेल स्टार्क के साथ उतरी है। स्पिन की जिम्मेदारी एडम जम्पा और मैक्सवेल ने निभाई है।
नए कप्तान के साथ उतरेगी श्रीलंका टीम
श्रीलंका टीम के कप्तान दासुन शनाका चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में चमिका करुणारत्ने को शामिल किया है। शनाका की जगह कप्तान कुसल मेंडिस के हाथों में रहेगी तो वहीं देखने वाली बात होगी कि उनकी जगह टीम में किसे शामिल किया जा सकता है। हालांकि चमिका को टीम में रखने की संभावना ज्यादा है, क्योंकि शनाका की तरह चमिका करुणारत्ने भी बॉलिंग ऑलराउंडर हैं।
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलियाः वार्नर, मार्श / हेड, स्मिथ, लाबुशेन, इंग्लिस / कैरी (विकेटकीपर), मैक्सवेल, स्टोइनिस, कमिंस (कप्तान), स्टार्क, जम्पा, हेजलवुड ।
श्रीलंका: निसांका, करुणारत्ने, मेंडिस (कप्तान), समरविक्रमा, असलंका, डिसिल्वा, चमिका, लागे / महेश, हेमंता कुमारा, पथिराना ।