भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया पहले दिन तीसरे सत्र में 177 रनों पर सिमट गई। रविंद्र जडेजा ने पांच और आर अश्विन ने तीन विकेट हासिल किये। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशेन ने सर्वाधिक 49 रन बनाये।
लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए थे। लंच के बाद लाबुशेन 49 के निजी स्कोर पर जडेजा के शिकार बने। इस तरह जडेजा ने खरनाक दिख रही साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद मेट रेनशॉ को बिना खाता खोल पवेलियन भेज मेहमानों की कमर तोड़ दी।
इससे पहले भारत ने तीन ओवर के अंदर ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर शानदार शुरुआत की थी। दो रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहला झटका लगा है। उस्मान ख्वाजा तीन गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सिराज ने इस मैच में अपनी पहली ही गेंद पर भारत को सफलता दिलाई ।
उन्होंने उस्मान ख्वाजा को विकेटों के सामने फंसाया। हालांकि, अंपायर ने पहले ख्वाजा को आउट नहीं दिया था, लेकिन सिराज ने कप्तान रोहित को डीआरएस लेने पर मजबूर किया और रिव्यू में दिखा की गेंद स्टंप पर जाकर लग रही थी। अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और टीम इंडिया को पहली सफलता मिल गई।
दो रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा है। इस बार मोहम्मद शमी ने डेविड वॉर्नर को अंदर आती गेंद पर क्लीन बोल्ड किया।
टीमों की प्लेइंग 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड।