भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट अहमदाबाद में खेला जा रहा है। खेल के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पारी 480 रनों पर सिमट गई। मेहमानों के लिए पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा ने 180 रनों की शानदार पारी खेली वहीं कैमरन ग्रीन (114) ने भी आकर्षक शतक लगाया। पिछले बल्लेबाज टॉड मर्फी ने 41 और नाथन लियोन ने 34 रनों की पारी खेली।
टीम इंडिया के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 6 और मोहम्मद शमी ने 2 विकेट लिए। दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 36 रन बना लिए हैं. कप्तान रोहित शर्मा 17 और शुभमन गिल 18 रनों पर नाबाद रहे.
पहले सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने अपने कल के स्कोर में 92 रन जोड़ लिए थे। ख्वाजा और ग्रीन ने भारतीय गेंदबाजों को कोई भी विकेट नहीं हासिल करने दिया था। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट खोकर 255 रन बनाए थे। मेहमानों के लिए उस्मान ख्वाजा ने नाबाद 104 रन बनाये थे। स्टंप्स के समय कैमरन ग्रीन 49 बनाकर नाबाद रहे थे। टीम इंडिया के लिए मोहम्मद शमी ने दो और रविंद्र जडेजा व रविचंद्रन आश्विन ने एक एक विकेट लिया था।
टेस्ट का टॉस भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेडियम और ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बेनीज की मौजूदगी में हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत अच्छी की। ओपनर ट्रेविस हैड और उस्मान ख्वाजा ने 61 रन जोड़े। इसी स्कोर पर भारत को पहली सफलता रविचंद्रन अश्विन ने दिलायी। उन्होंने ट्रेविस हैड को 32 के स्कोर पर रविंद्र जडेजा के हाथों कैच कराया।
टीम इंडिया को दूसरी सफलता मोहम्मद शमी ने दिलाई। शमी ने मार्नेस लबुशेन को तीन रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। लंच के समय उस्मान ख्वाजा 27 कप्तान स्टीव स्मिथ दो रन बनाकर नाबाद थे। इसके बाद कप्तान स्टीव से के साथ ख्वाजा ने 79 रन जोड़कर टीम को संभाला। इस साझेदारी को रविंद्र जडेजा ने स्टीव स्मिथ को 38 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड कर तोड़ा।
टीम इंडिया को चौथे विकेट के लिए ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ा। पीटर हैंड्सकॉम्ब को शमी ने बोल्ड कर कर चौथी सफलता दिलाई। हैंड्सकॉम्ब 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद ख्वाजा और कैमरन ग्रीन ने मेहमानों को कोई झटका नहीं लगने दिया। दोनों अब तक 85 रनों की साझेदारी कर चुके हैं।
टीम इंडिया ने इस मुकाबले के लिए एक परिवर्तन किया है। टीम में मोहम्मद शमी को मोहम्मद सिराज के स्थान पर शामिल किया गया है। वहीं मेहमान टीम बिना किसी परिवर्तन के मैदान में उतरी है। ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ कर रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (WK), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी और उमेश यादव।
ऑस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, पीटर हैंड्सकम्ब, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, टॉड मर्फी और मैथ्यू कुहनेमन।
टेस्ट सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। चौथा टेस्ट जीतने पर टीम सीरीज जीतने के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी प्रवेश कर जाएगी और अगर ऑस्ट्रेलिया आखिरी टेस्ट जीत गई तो सीरीज 2-2 से बराबर हो जाएगी। पिछली बार 2003 में ऑस्ट्रेलिया में दोनों के बीच सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी।