एशेज में लगातार दूसरे टेस्ट में जीत के बाद बाकी बचे हुए तीन टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 16 सदस्यीय वाली टीम का एलान कर दिया है।  दूसरे टेस्ट में चोटिल हुए नाथन लियोन सीरीज़ से बाहर हो गए हैं।

लियोन की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया बाकी मैचों के लिए अनुभवहीन स्पिनर टॉड मर्फी पर निर्भर रहेगा। लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन क्षेत्ररक्षण करते समय लियोन  चोटिल हो गए थे।

ऑस्ट्रेलिया ने लियोन की जगह किसी अन्य स्पिनर को शामिल करने की बजाय वह मर्फी को प्रतिभा दिखाने का मौका देने का फैसला किया है। मर्फी ने भारत के खिलाफ हालिया बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला के दौरान 25.21 की औसत से 14 विकेट लिए थे। 

तीसरा टेस्ट गुरुवार से हेडिंग्ले में शुरू हो रहा है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया को 2018 की शुरुआत से इंग्लैंड पर पकड़ बनाए रखने के लिए जीत या ड्रॉ की जरूरत है।

शेष एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम:

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, जिमी पियर्सन (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर