30 अगस्त से 17 सितंबर के बीच होने जा रहे साउथ अफ्रीका दौरे में कंगारू टीम 3 टी-20 और 5 वनडे खेलेगी। साउथ अफ्रीका दौरे के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड कप से पहले भारत के खिलाफ 3 वनडे खेलेगी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में स्टीव स्मिथ की जगह मार्नस लाबुशेन को मौका मिला है, हालांकि, उन्हें वनडे वर्ल्डकप में टीम में जगह नहीं मिली।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में स्मिथ की जगह एश्टन टर्नर को जगह मिली है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई बैटर स्टीव स्मिथ ने खुलासा किया है कि वे ऐशेज सीरीज में रिस्ट इंजरी के बावजूद खेल रहे थे।
स्मिथ ने फॉक्स क्रिकेट को बताया कि लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान कलाई में चोट लगी थी। उन्होंने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 110 रन की शतकीय पारी खेली थी। स्मिथ ने बताया कि तब मैंने सीराज के दौरान पेनकिलर इंजेक्शन भी लिए। स्वदेश लौटकर मुझे लगा कि मैं अभी ठीक नहीं हूं। अभी भी दिक्कतें आ रही है।