दुनिया की सबसे पुरानी सीरीज द एशेज की शुरुआत आज से होने जा रही है। यह टूर्नामेंट का 73वां सीजन है। पिछला सीजन ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 से जीता था और इस बार का मेजबान इंग्लैंड है। 2 देशों की इस सीरीज की शुरुआत 140 साल पहले 1882 में हुई थी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया- इंग्लैंड 1877 से टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। दुनिया का पहला टेस्ट मैच भी इन्हीं देशों के बीच खेला गया था। यह मुकाबला 15 से 19 मार्च 1877 को मेलबर्न में खेला गया। बाद में इसी सीरीज का नाम एशेज पड़ा। इस नाम के पीछे एक रोचक कहानी है। इस सीरीज को यह नाम देने का श्रेय द स्पोटिंग टाइम्स की खबर और तब के इंग्लिश कप्तान इवो ब्लीग के उस बयान को जाता है, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले दिया था।
दरअसल, अगस्त 1882 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को उसी के घर में हराया। इंग्लिश क्रिकेट के मरने का शोक संदेश प्रकाशित किया, जिसमें पत्रकार रेनिगाल्ड शिलें ब्रूक्स ने लिखा, इंग्लैंड क्रिकेट की मौत हो चुकी है और बॉडी को दफना दिया गया है। बची हुई राख (एशेज) ऑस्ट्रेलियन अपने घर ले गए हैं। 4 महीने बाद दिसंबर 1882 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले इंग्लैंड के कप्तान इवो ब्लीग ने कहा, 'अगस्त में ऑस्ट्रेलिया ले जाई गई राख को हम वापस लेने जा रहे है।' यहीं से टेस्ट सीरीज को एशेज कहा जाने लगा। दिसंबर 1882 में इंग्लैंड टीम ऑस्ट्रेलिया गई और एशेज वापस ले कर आई। ट्रॉफी के अंदर राख है। कहा जाता है कि पहली एशेज सीरीज में मेलबर्न टेस्ट के बाद कुछ महिलाओं ने लकड़ी की बेल्स को जलाकर उसकी राख ट्रॉफी के अंदर रख दी, हालांकि इसे अधिकृत नहीं माना गया।
वॉर्न ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट
एशेज के टॉप 5 गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के 4 शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के लीजेंडरी स्पिनर शेन वॉर्न टॉप पर हैं। उन्होंने साल 1993 से 2007 के बीच 36 मैच में 195 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड की ओर से टॉप विकेट टेकर इयान बॉथम हैं। बॉथम ने साल 1977 से 1989 के बीच 36 मैच में 148 विकेट लिए हैं। एक्टिव प्लेयर्स में टॉप पर इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड हैं। ब्रॉड ने 35 मैच में 131 विकेट लिए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पिनर नाथन लायन ने 28 मैच में 101 विकेट लिए हैं। कंगारुओं ने 34 सीरीज जीतीं, इंग्लैंड ने 32 ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हुई एशेज में ऑस्ट्रेलिया का पल ?श भारी है। अब तक दोनों देशों के बीच 72 सीरीज खेली गई हैं। इसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 34 सीरीज जीतीं। वहीं, इंग्लैंड ने 32 सीरीज अपने नाम की हैं। बाकी की बची 6 सीरीज ड्रॉ रहीं। एशेज सीरीज 2023 इंग्लैंड में खली जा रही है। पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच आज से खेला जाएगा।