देश की शान हमारे पहलवान एक बार फिर सड़क पर उतर चुके हैं। जंतर-मंतर पर दोबारा धरना प्रदर्शन शुरू हो चुका है। रात में वहीं मच्छरदानी लगाकर सोने के बाद अब बुधवार सुबह एक और तस्वीर सामने आई है। जहां हमारे ओलंपिक और वर्ल्ड रेसलिंग मेडलिस्ट मैट की जगह डामर की रोड पर मॉर्निंग एक्सरसाइज करने को मजबूर हैं। https://twitter.com/nnis_sports/status/1651125325969981440?s=20
ट्रेनिंग सेशन में बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक जैसे टॉप रेसलर साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। याद हो कि पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। गोंडा से बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।