इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2023 सीजन में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को बड़ा झटका लगा है। आरसीबी अपना अगला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी। इससे पहले विराट की टीम से खेल रहे मध्यप्रदेश के रजत पाटीदार चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

रजत पाटीदार को लेकर आरसीबी फ्रेंचाइजी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
 

कोहली आरसीबी के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। आरसीबी ने इस सीजन में अब तक एक मैच खेला है, जिसमें उसने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया है। अब आरसीबी की यह टीम अपना दूसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ खेलने जा रही है। यह मैच छह अप्रैल को कोलकाता में खेला जाएगा।