टीम इंडिया इस समय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है, टी20 सीरीज खत्म हो गई है उसे अब वनडे और उसके बाद टेस्ट सीरीज खेलना है लेकिन इसके पहले तगड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज दीपक चाहर वनडे सीरीज से हट गए हैं। वहीं मोहम्मद शमी टेस्ट सीरीज से 13 बाहर हो गए हैं। 

बीसीसीआई ने ट्ववीट कर पूरे मामले की जानकारी दी व कहा कि चाहर ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि वो फैमिली मेडिकल इमरजेंसी के कारण आगामी वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। चाहर की जगह आकाश दीप में शामिल किया गया है।

वहीं मोहम्मद शमी को बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने खेलने की मंजूरी नहीं दी है। ऐसे में वर्ल्डकप का यह स्टार गेंदबाज दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गया है।

टीमः केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और आकाश दीप।