बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने 188 रनों से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 2 टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टीम आज तक बांग्लादेश से टेस्ट मैच नहीं हारी है। कुलदीप यादव प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे।
भारत ने 513 के लक्ष्य का पीछा कर रही बांग्लादेश की दूसरी पारी में 324 रनों पर सिमट गई। पांचवे दिन मेजबान टीम की ओर से कप्तान शाकिब अल हसन ने अपना 30वां टेस्ट अर्धशतक पूरा करके आउट हुए। शाकिब 84 रन बनाकर आउट हुए।
आखिरी दिन टीम इंडिया को पहले सफलता मेहदी हसन मिराज के रूप मरे मिली। मिराज को उमेश यादव ने पवेलियन की राह दिखाई। उसके बाद कुलदीप ने अर्धशतक बना चुके बांग्लादेशी कप्तान शाकिब को बोल्ड कर दिया। इसी ओवर में कुलदीप ने इबादत हुसैन को भी खाता खोलने से पहले ही चलता कर दिया। बचा हुआ
आख़िरी विकेट के रूप में तैजुल इस्लाम को बोल्ड कर अक्षर पटेल ने भारत को जीत दिला दी। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने चार और कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए हैं। मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन को 1-1 विकेट मिला।
भारत ने इस टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में 404 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी 150 पर सिमट गई थी। इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी 258/2 के स्कोर पर घोषित कर दी थी। भारत के लिए दूसरी पारी में शुबमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने शतकीय पारी खेली थी।