फीफा वर्ल्ड कप 2022 के में उलटफेर का सिलसिला आखिरी ग्रुप मैच तक कायम रहा। कैमरून ने ब्राजील को रोमांचक शिकस्त देकर फुटबॉल फैंस को चौंका दिया। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीम 0-0 के स्कोर पर थीं लेकिन अतिरिक्त समय में  कैमरून के विंसेंट अबुबकर ने गोल कर ख़िताब की प्रबल दावेदार ब्राजील पर हैरतअंगेज जीत दर्ज़ की। 

हालांकि इस ऐतिहासिक जीत के बाद भी कैमरून प्री क्वाटर फ़ाइनल में जगह नहीं बना सकी क्योंकि ग्रुप-जी के ही एक अन्य मैच में स्विट्जरलैंड ने सर्बिया को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ-16 में एंट्री पा ली। 

वहीं ब्राजील इस मुकाबले से पहले ही पहले ही अगले राउंड के लिए क्वालिफाई कर चुकी थी। मैच में पूरे समय ब्राजील की टीम हावी रही। ब्राजील ने कैमरून के गोलपोस्ट पर 19 अटैक भी किए लेकिन वह एक भी अटेम्प्ट को गोल में तब्दील नहीं कर सकी। 

इसके साथ हे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में ग्रुप के सभी मुकाबले खत्म हो गए । इसी के साथ 16 टीमों ने प्री क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। बड़ी बात ये रही कि इस साल बेल्जियम और जर्मनी की स्टार्स से भरी टीमें क्वालिफाई करने में नाकाम रही हैं।