भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सितंबर 2022 से क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे हैं। कमर में लगी चोट के कारण उन्होंने लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। हालांकि पहले कयास लगाए जा रही थी कि जस्सी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी तक पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

वहीं उसके बाद कहा जाने लगा कि आईपीएल 2023 के शुरू होने तक बुमराह फिट हो जाएंगे। लेकिन अब उनको लेकर जैसी खबरें सामने आ रही हैं, उससे न तो भारतीय टीम खुश होगी और न तो मुंबई इंडियंस।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का आईपीएल 2023 तक फिट होना मुश्किल है। वहीं खबरें यह भी हैं कि जून में खेले जाने वाले आईसीसी वर्ल्डटेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल तक भी जस्सी फिट नहीं हो पाएंगे। जोकि भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के लिए चिंता का विषय है।