IPL में KKR से हार के बाद किंग्स इलेवन पंजाब की प्ले ऑफ़ में पहुँचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। पंजाब की हार के बाद शिखर धवन की कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे हैं। कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी शिखर धवन की कप्तानी पर बड़ा सवाल उठाया है।
दरअसल इस मुक़ाबले में पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने स्पिनर हरप्रीत बरार से केवल एक ओवर ही कराया। इस ओवर में हरप्रीत ने जेसन रॉय जैसे दिग्गज बल्लेबाज़ को आउट किया और केवल चार ही रन दिए।
https://twitter.com/cricketaakash/status/1655781140198993920?s=20
बड़ी बात यह है कि किफायती ओवर और विकेट लेने के बाद भी शिखर धवन ने हरप्रीत को दुबारा गेंदबाज़ी का अवसर ही नहीं दिया। जबकि मुकाबले में पंजाब के अन्य गेंदबाज़ काफ़ी महंगे साबित हुए।
अब इसे लेकर कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने शिखर धवन की खिंचाई की है उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि हरप्रीत बरार ने एक ओवर फेंका, उन्होंने रॉय को आउट किया केवल 4 रन दिए। उन्होंमे सवाल उठाते हुए हुए कहा कि यही एकमात्र ओवर उन्होंने फेंका ऐसा क्यों, जबकि मैच में विपक्षी टीम ने 13 ओवर स्पिन गेंदबाजों से कराये। लिविंगस्टोन जैसे पार्टटाइम स्पिनर ने भी दो ओवर फेंके जिसमें 27 रन दिए। आकाश चोपड़ा ने सवाल उठाया कि बरार ने चेन्नई में सीएसके के खिलाफ एक भी ओवर नहीं फेंका आखिर क्यों?