भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहाटी के बरसोपारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में सूर्यकुमार यादव को बाहर कर दिया गया है। प्रचंड फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव को बाहर किये जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 

सूर्यकुमार यादव के स्थान पर मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर पर दांव लगाया गया है। साथ ही  आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे केएल राहुल पर फिर भरोसा जताया गया है। तीसरे और निर्णायक T-20 मुकाबले में सूर्यकुमार ने तूफानी शतक ज्यादा था। 

सूर्यकुमार यादव के साथ ही ईशान किशन को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। ईशान ने अपने आखरी वन डे में दोहरा शतक लगाया था। ईशान और सूर्या दोनों ने वनडे डेब्यू एक ही साथ किया था। पिछले साल 2021 में श्रीलंका के ही खिलाफ कोलंबो में पहला एकदिवसीय खेला था। इंग्लैंड के खिलाफ मार्च में दोनों का टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू भी साथ में ही हुआ था। 

भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका की प्लेइंग XI: कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पाथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेललाज, कसुन राजिता, दिलशान मदुशंका।