भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड( BCCI) ने शनिवार को टीम इंडिया के लिए नई चयन समिति का ऐलान कर दिया है। एक बार फिर पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा को नया चीफ सलेक्टर चुना गया है। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में खराब प्रदर्शन के बाद BCCI ने चयन समिति को हटा दिया था, जिसके बाद नई समिति की तलाश की जा रही थी। उस कमेटी के अध्यक्ष भी चेतन शर्मा थे।
टीम इंडिया की नई चयन समिति -
1. चेतन शर्मा (अध्यक्ष)
2. शिव सुंदर दास
3. सुब्रतो बनर्जी
4. सलिल अंकोला
5. श्रीधरन सरथ
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को घोषणा की कि सुलक्षणा नायक, अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की क्रिकेट सलाहकार समिति ने नई अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति का चयन किया है। इसके लिए करीब 600 आवेदन आए थे, जिसके बाद 11 का चयन किया गया और सभी का व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया गया। अंत में सलाहकार समिति ने इन पांचों को वरिष्ठ चयन समिति के लिए चुना।
पिछली चयन समिति के कार्यकाल में टीम इंडिया को कोई बड़ी सफलता नहीं मिली थी, एशिया कप में शर्मनाक हार, दो T-20 विश्व कप और इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में हार के अलावा हर कोई परेशान था। इस बीच चयन समिति पर भी सवाल उठे, जब T-20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद BCCI ने चयन समिति को हटा दिया।