क्रिकेटर दीपक चहर ने अपनी वाइफ जया चहर के साथ अपने ट्विटर हैंडल पर एक स्टनिंग पिक्चर शेयर की है। फोटो में कपल को ट्रेडीशनल आउटफिट में देखा जा सकता है। दोनों ही बेहद खूबसूरत और इंटेंस लग रहे हैं। 

कपल के इस फोटो को फैंस काफी पसंदकर रहे हैं, और कमेंट सेक्शन में ढ़ेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। तो वहीं कुछ फैंस ने बार-बार दीपक के चोटिल होने के चलते उनको नसीहत तक दे डाली। 

कुछ फैंस का कहना था कि IPL शुरु होने के पहले घर से बाहर मत निकलना। इस बार इंजर्ड मत होना।

आपको बता दें हाल ही में दीपक चहर ने ड्रीम11, एमपीएल से मुकाबला करने के लिए फैंटेसी प्लेटफॉर्म ट्रेड फैंटेसी गेम लॉन्च किया है। उन्होंने गेमिंग प्लेटफॉर्म ट्रेड फैंटेसी गेम (टीएफजी) के लॉन्च के साथ उद्यमशीलता के क्षेत्र में प्रवेश की घोषणा की। उन्होंने अपनी पत्नी जया चाहर के साथ स्टार्टअप को को फाउंड किया है। दीपक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते हैं।