भारत के पूर्व स्टार हरभजन सिंह ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) की बल्लेबाजी पर निशाना साधा है। दिल्ली कैपिटल्स ने 62 के स्कोर पर पहले पांच विकेट गंवा दिए थे। इस प्रदर्शन के बाद हरभजन ने टीम की बल्ले बाज़ी पर सवाल उठाये हैं।

मुकाबले के बाद खेल का विश्लेषण करते हुए हरभजन ने दिल्ली की बल्लेबाजी इकाई की आलोचना की। उन्होंने कहा कि टीम को रिटायर्ड क्रिकेटर और तीम के सहायक कोच शेन वॉटसन को भी टीम में शामिल करना चाहिए। https://twitter.com/harbhajan_singh/status/1650512243694489603?s=20

हरभजन ने कहा कि मैं कह रहा हूं कि डीसी को शेन वॉटसन की भी भूमिका निभानी चाहिए, वह एक ठोस खिलाड़ी हैं। वह हाल ही में रिटायर हुए हैं, और जिस तरह से इन दिनों डीसी की शुरुआत हो रही है, वह उपयोगी होंगे  और एक बेहतर विकल्प भी। 

इस मुकाबले में 62 के स्कोर पर पहले पांच विकेट गंवाने के बाद अक्षर पटेल और मनीष पांडे ने टीम को 9 विकेट पर 144 रन के कुल स्कोर तक पहुंचाने में योगदान दिया था। दोनों बल्लेबाजों ने 34-34 रन बनाए और छठे विकेट के लिए 69 रन जोड़े थे।