एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। BCCI ने भारत की 17 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। टीम में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को जगह नहीं मिली है। इसके बाद अब युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री ने एक तीखा सवाल उठाया है।
टीम में जगह नहीं मिलने के बाद चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने एक पोस्ट साझा करते हुए तीखा सवाल किया है। चहल की पत्नी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा कि क्या अत्यधिक विनम्र और इंट्रोवर्ट होना आपकी ग्रोथ के लिए नुकसानदायक है? या हम सभी को जीवन में आगे बढ़ने के लिए एक्सट्रोवर्ट और स्ट्रीट स्मार्ट बनना होगा?

गौरतलब है कि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने एशिया कप के लिए जो टीम चुनी है उसमें 3 स्पिन गेंदबाजों को जगह मिली है। रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के अलावा अक्षर पटेल को भी टीम में शामिल किया गया है। चहल ने इस साल सिर्फ 2 वनडे मैच खेले हैं।
इससे पहले चहल ने भी टीम में चयन ना होने के बाद ट्विटर पर एक बादलों के पीछे छिपे सूरज की इमोजी के साथ एक तीर के निशान जोड़ते हुए अपनी चमक को बिखेरते हुए सूरज को दिखाया था।