विश्वकप में शुरुआती दो मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने जबर्दस्त वापसी करते हुए वनडे वर्ल्ड कप का छठा खिताब  जीत लिया। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया का वनडे वर्ल्ड कप का छठा खिताब रहा।

इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ने न सिर्फ करोड़ों प्रशंसकों का दिल जीत लिया बल्कि टीम पर जमकर पैसों की बरसात भी हुई। आईसीसी की ओर से ऑस्ट्रेलिया को 4 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 33 करोड़ भारतीय रुपये) की रकम इनाम के तौर पर दी गई।

वहीं हारने वाली यानी रनरअप रहने वाली टीम इंडिया को भी आईसीसी की ओर से रनरअप टीम को 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 16 करोड़ भारतीय रुपये) की राशि प्राइज़ मनी के रूप में दी गई। आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2023 के लिए कुल 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 83 करोड़ भारतीय रुपये) की प्राइज मनी की घोषणा की थी।

फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम पहले बैटिंग करते हुए 240 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। वाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 241 रनों के लक्ष्य को 4 विकेट पर 43 ओवर में हासिल कर लिया था। ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर ट्रैविस हेड ने 137 रनों की मैच विजयी पारी खेली।