चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेले मुकाबले से पहले चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने टीम के गेंदबाज दीपक चाहर की चुटकी लेते हुए थप्पड़ मारते दिखे। इसका वीडियो अब सुर्खियों में है।
चार बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस के बाद वापसी अपनी टीम के पास जा रहे थे। वहीं रास्ते में तेज गेंदबाज चाहर चेन्नई के साथी से बातचीत करते हुए नजर आए। चाहर-धोनी आई कॉन्टैक्ट भी हुआ। ऐसे में एकदम ही धोनी को मस्ती सूझी। उन्होंने दीपक को डराने के लिए उन्हें थप्पड़ मारने का एक्शन किया।