चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। तस्वीर में एमएस धोनी क्रिकेट के भगवन कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के पैर छूते नज़र आ रहे हैं।
एमएस धोनी के संस्कारों और विनम्रता की तारीफ करते हुए यह तस्वीर जमकर शेयर की जा रही है जबकि शेयर की जा रही तस्वीर एडिटेड है। असली तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी को सचिन तेंदुलकर के साथ खड़े और खिलखिलाते हुए देखा जा सकता है।
यह तस्वीर 08 अप्रैल 2023 को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच से पहले ली गई थी। बीसीसीआई ने भी 08 अप्रैल 2023 को फोटो ट्वीट करते हुए लिखा- “2 लेजेंड्स। 1 फ्रेम ”।
इसलिए मैदान में ही सचिन के पैर छूते हुए धोनी की तस्वीर आपके सामने भी आये तो इसे सच न मानें। हालाँकि दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे को बहुत सम्मान देते हैं और दोनों ही अपने शांत-विनम्र और संयमित व्यवहार के कारण जाने जाते हैं।