रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच का भी आईपीएल में वैसा ही क्रेज है, जैसा मुंबई इंडियंस और चेन्नई का है। फैंस इस महा मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे होते हैं। ऐसे में आईपीएल 2023 में भी बैंगलोर और चेन्नई के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों ने जमकर रन बटोरे। लेकिन आखिरी में जीत चेन्नई की हुई। आरसीबी और सीएसके के बीच गजब की टक्कर नजर आई। https://twitter.com/IPL/status/1648036111191785473?s=20
वहीं इन दोनों टीमों के मैच में फैंस जिसके लिए सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे होते हैं वो है एमएस धोनी और विराट कोहली की मीटिंग। फैंस मैदान पर इस जोड़ी को देखने के लिए काफी उत्साहित होते हैं। इसी के साथ धोनी और विराट की जोड़ी एक बार फिर मैच के बाद मैदान पर दिखी, जिसने महफिल लूट ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का 24वां मैच बीते सोमवार 17 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया।