IND vs SA 3rd T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स में खेला जाएगा. इससे पहले दूसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारत को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी. हालांकि सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. ऐसे में यह तीसरा मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है. भारत इस मैच को जीतकर सीरीज बराबर करने के लिए मैदान में उतरेगा तो वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.
दूसरा टी-20 मैच हारने के बाद आज भारत के खिलाफ तीसरा और आखिरी मैच जीतना बेहद जरूरी है. इस मैच को जीतकर भारत सीरीज में 1-1 से बराबरी कर सकता है और अगर भारत यह मैच हार जाता है तो आठ साल बाद टी-20 में दक्षिण अफ्रीका से हार जाएगा. दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी बार 2015-16 में भारत में टी-20 सीरीज 2-0 से जीती थी. भारत अब तक अफ्रीका में एक भी टी-20 सीरीज नहीं हारा है.
जोहांसबर्ग की पिच बल्लेबाजों के लिए अधिक उपयुक्त है
जोहान्सबर्ग में न्यू वांडरर्स की पिच बल्लेबाजों के लिए अधिक उपयुक्त मानी जाती है. इस पिच पर टी20 और वनडे में हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं. इस मैदान पर अब तक कुल 32 T-20I मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 15 बार जीती है जबकि रन का पीछा करने वाली टीम 17 बार जीती है. ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है. इस पिच पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 3 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 2 बार दक्षिण अफ्रीका को हराया है, जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम एक बार मैच जीतने में सफल रही है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:-
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार
दक्षिण अफ्रीका: एडन मार्कराम (कप्तान), रेजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रेत्ज़के, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, एंडिले फेहलुकवायो, नांद्रे बर्जर, लिज़ाद विलियम्स, तबरेज़ शम्सी, ओटनील बार्टमैन