राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम के मुख्य कोच के पद पर न रहने का फैसला किया है। द्रविड़ ने इसकी जानकारी बीसीसीआई को दे दी है। अब द्रविड़ की जगह भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को  टीम इंडिया का हेड कोच बनाना तय हो गया है। द्रविड़ की गैरमौजूदगी में लक्ष्मण पहले भी टीम इंडिया के कोच की भूमिका निभा चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने जा रही  टी-20 सीरीज में भी लक्ष्मण टीम इंडिया के मुख्य कोच रहेंगे। वहीं द्रविड़ का बतौर कोच टीम इंडिया के साथ दो साल का करार था जो भारत में विश्व कप के साथ समाप्त हो गया। द्रविड़ को नवंबर 2021 में दो साल के अनुबंध पर टीम इंडिया का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब वह इसे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। 51 साल के द्रविड़ की जगह बीसीसीआई अब वेरी वेरी स्पेशल लक्ष्मण को मुख्य कोच नियुक्त कर सकता है। द्रविड़ की गैरमौजूदगी में लक्ष्मण कई बार टीम इंडिया के कोच की भूमिका निभा चुके हैं।

अब लक्ष्मण दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे के लिए वह टीम इंडिया के मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे। यह पूर्णकालिक भारतीय मुख्य कोच के रूप में उनका पहला टूर हो सकता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी- 20 मैच 10 दिसंबर को खेला जाएगा और टीम के चार-पांच दिसंबर तक दौरे के लिए रवाना होने की संभावना है।