पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरूआत गुरुवार को रावलपिंडी में हुई। पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने टी-20 सा खेलते हुए स्टम्प्स तक 75 ओवर में 506 रन जड़ डाले। इंग्लैंड के चार बल्लेबाज़ों ने पहले दिन ही शतक जड़ डाले।  

मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड के ओपनर्स जैक क्राउली और बेन डकट ने पहले ही ओवर से पाक गेंदबाजों के धुर्रे बिखेरना शुरू कर दिया। दोनों ओपनर्स ने पहले सेशन में टी- 20 स्टाइल सा खेलते हुए 27 ओवर्स में 174 रन ठोक डाले। 

क्राउली और बेन डकट ने पहले विकेट के लिए 233 रन जोड़े। यह इंग्लैंड की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ पहले विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है। क्राउली 122 और बेन डकट 107 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ओली पोप और हैरी ब्रुक ने भी शतक ठोक पाकिस्तानी गेंदबाज़ों को पस्त कर दिया। 

ओली पोप 108 रन की पारी खेल कर पवेलियन लौटे। हालाँकि स्टार बल्लेबाज़ जे रुट कुछ कमल नहीं कर सके और केवल 23 रन का योगदान दे सके। खेल ख़त्म होने पर और ब्रुक 101 कप्तान बेन स्टोक्स 15 गेंदों पर 34 रन बनाकर नाबाद रहे। पाक के लिए ज़ाहिद महमूद ने दो विकेट झटके।