कराची टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कर इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज 3-0 से अपने नाम कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नया कारनामा कर दिखाया। इंग्लैंड अब पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है।
पाकिस्तान ने साल 2022 में घरेलू मैदान पर लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज गंवाई है। पाकिस्तान ने इससे पहले मार्च 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टेस्ट मैच की सीरीज 0-1 से गंवाई थी। पाकिस्तान ने घरेलू मैदान पर लगातार चौथे टेस्ट मैच में हार झेली है।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 115 रन से जीता था। इस तरह पाकिस्तान ने एक और शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। पाकिस्तान घरेलू मैदान पर लगातार चार टेस्ट मैच हारने वाली एशिया की दूसरी टीम बन गई है।
कराची टेस्ट में में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। पाकिस्तान ने पहली पारी में 304 रन बनाए थे। जवाबी पारे खवळते हुए इंग्लैंड 354 रन पर सिमट गई थी और उसे पहली पारी में 50 रनों की लीड मिली थी।
पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी दूसरी पारी में नहीं चली और टीम केवल 216 रन ही बना पाई। इस तरह इंग्लैंड को जीत के लिए 167 रन का लक्ष्य मिला। इंग्लैंड ने यह टारगेट T-20 स्टाइल में 28.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। इंग्लैंड ने 2 विकेट पर 170 रन बनाकर मैच और सीरीज अपने नाम कर ली।