एमर्जिंग एशिया कप के लिए इंडिया की ए टीम जारी कर दी गई है। टीम इंडिया के 15 मेंबर्स स्क्वॉड की कप्तानी यश धुल को मिली है। आईपीएल में गुजरात टाइटंस से बेहतरीन परफॉर्म करने वाले साई सुदर्शन भी टीम का हिस्सा हैं। वहीं मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बैटर नेहल वाधेर स्टैंड बाय प्लेयर्स में शामिल हैं। पंजाब के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा को टीम की कप्तानी मिली। टूर्नामेंट 14 जुलाई से श्रीलंका में खेला जाएगा। 23 जुलाई तक चलने वाले टूर्नामेंट में भारत के साथ 7 और टीमें भी शामिल हैं।

रियान पराग भी टीम में शामिल 

साई सुदर्शन के साथ आईपीएल में परफॉर्म करने वाले कई प्लेयर्स को टीम में शामिल किया गया। वहीं रियान पराग पर भी सिलेक्टर्स ने भरोसा दिखाया। तेज गेंदबाज हर्षित राणा को जगह दी गई, जिन्होंने पिछले सप्ताह दलीप ट्रॉफी में शतक लगाया। निशांत सिंधु को भी दलीप ट्रॉफी में परफॉर्मेंस के आधार पर सिलेक्ट किया गया। चेन्नई सुपर किंग्स टीम से आईपीएल में अच्छा परफॉर्म करने वाले लेफ्ट आर्म पेसर आकाश सिंह और ऑलराउंडर राजवर्धन हंगरगेकर को भी टीम में जगह मिली। स्टैंडबाय प्लेयर्स में 4 खिलाड़ियों के नाम दिए गए। इनमें नेहल वाधेरा, मोहित रेडकर, हर्ष दुबे और स्नेह पटेल शामिल हैं। विकेटकीपर सेल पटेल ही एकमात्र ऐसे प्लेयर हैं, जिनकी उम्र 29 साल है। हालांकि वह स्टैंड बाय प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल हैं।

जूनियर सिलेक्शन कमेटी ने किया सिलेक्शन

इंडिया-ए टीम में प्लेयर्स का सिलेक्शन जूनियर सिलेक्शन कमेटी ने किया है। टीम इंडिया के साथ सितांशु कोटक बतौर हेड कोच जाएंगे। साईराज बहुतुले बॉलिंग कोच और मनिष बाली फील्डिंग कोच रहेंगे।

रिंकू सिंह को मौका क्यों नहीं मिला?

एमर्जिंग एशिया कप के लिए किसी भी तरह की उम्र सीमा नहीं है। लेकिन नए प्लेयर्स को मौका मिले, इसलिए भारत ने 23 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों को ही टीम में चुना। स्टैंडबाय में शामिल 3 खिलाड़ियों की उम्र भी 23 साल से ज्यादा नहीं है। इसी कारण आईपीएल में पिछले दिनों अच्छा परफॉर्म करने वाले रिंकू सिंह को टीम में जगह नहीं मिली। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें वेस्टइंडीज दौरे पर भारत की टी-20 टीमें जगह मिलेगी।