पूरे विश्व भर में मदर्स डे पर हर कोई अपनी मां के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर मदर्स डे सेलिब्रेट कर रहा था। भारतीय क्रिकेट टीम के रन मशीन विराट कोहली ने भी अपनी मां को लेकर सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। वहीं चेपॉक में खेले जा रहे चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले में फैन बैनर लेकर आया हुआ था। वह् चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मां को धन्यवाद कह रहा था।

ऐसे में अब उस फैन का वो पोस्टर इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। मैच में स्टैंड्स में बैठी एक महिला के हाथ में पोस्टर दिखा। उस पोस्टर पर लिखा था कि, थैंक्यू देवकी आपने हमें एमएस धोनी दिया, हैप्पी मदर्स डे। वहीं अब यह पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी जितवा रखी है। इतना ही नहीं बल्कि चेन्नई ने धोनी के नेतृत्व में चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती है। 

बतौर भारतीय टीम के कप्तान, एमएस धोनी ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप, आईसीसी वनडे वर्ल्डकप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम की हुई है। उनकी गिनती क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में की जाती है। आपको बता दें कि दिग्गज भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने अब तक अपने आईपीएल करियर में कुल 245 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 39.33 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5074 रन बनाए हैं।